Advertisment

UP IAS Transfer : छह आईएएस अफसरों के किए गए तबादले, प्रतीक्षारत अधिकारी पूजा यादव को मिली UPBOCW की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। दिव्य प्रकाश गिरी को आबकारी विभाग से हटाकर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

author-image
Abhishek Mishra
UP Six IAS officers transferred

उत्तर प्रदेश में छह IAS अधिकारियों के तबादले

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा के पद पर कार्यरत संयुक्ता समद्दार को अब अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद फिलहाल अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग के पास था, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

Advertisment

देवेंद्र सिंह कुशवाहा बने आबकारी विभाग के विशेष सचिव

इसके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। दिव्य प्रकाश गिरी को आबकारी विभाग से हटाकर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। देवेंद्र सिंह कुशवाहा को चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर आबकारी विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। 

राजेंद्र सिंह को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

Advertisment

रजनीश चंद्र को समाज कल्याण से स्थानांतरित कर ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है, जबकि राजेंद्र सिंह अब ग्राम्य विकास से स्थानांतरित होकर समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहीं अधिकारी अधिकारी पूजा यादव को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisment
Advertisment