Advertisment

UP Weather : यूपी में 18 अप्रैल से मिलेगी गर्मी से राहत, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather : मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

author-image
Deepak Yadav
up weather

यूपी में 18 अप्रैल से मिलेगी गर्मी से राहत Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दो दिन से तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छाए, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। जहां दिन में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं अब रातों का सुकून भी छिनने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में गर्म रात रहने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के लगभग 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को हल्की राहत जरूर मिलेगी।

तीन दिन बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में 18 से लेकर 20 अप्रैल तक हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है, जिसका प्रमुख कारण पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है।

19 जिलों में रातें गर्म रहने की संभावना 

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में राते गर्म रहने की संभावना जताई है।

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

up weather
Advertisment
Advertisment