Advertisment

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक का विमोचन, उप राष्ट्रपति बोले- ये शोध का विषय उप्र कैसे बना उत्तम प्रदेश

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि हर अर्थशास्त्री के लिए यह अचंभा है कि उत्तर प्रदेश कैसे उत्तर प्रदेश बना। यह शोध का विषय है। 

author-image
Deepak Yadav
एडिट
vice president Jagdeep Dhankhar

उप राष्ट्रपति ने किया राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक का विमोचन Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने गुरुवार को लखनऊ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' का विमोचन किया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत योगी सरकार के तमाम मंत्री मौजूद रहे।

महाकुम्भ सदियों तक याद रहेगा

इस मौके पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि हर अर्थशास्त्री के लिए यह अचंभा है कि उत्तर प्रदेश कैसे उत्तर प्रदेश बना। यह शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि यूपी में विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ हुआ। 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का बहुत कम समय में वहां आना, इतना सफलतम आयोजन सदियों तक याद रहेगा। पूरे विश्व में कभी संपन्न नहीं हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके 'सारथी' हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कम ऐसे देश हैं जहां मेट्रो है। इस मामले में यूपी देश में नंबर एक पर है।

ये पुस्तक एक नई प्रेरण

सीएम योगी ने कहा कि ये पुस्तक एक नई प्रेरण है। महाकुंभ के बाद उपराष्ट्रपति का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन की पुस्तक एक कृतियां 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' एक ग्रंथ के रूप में सभी के सामने प्रस्तुत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में अगर चुनौती नहीं है तो जीवन का सार भी बेकार हो जाता है। चुनौतियां सभी के सामने आती हैं। कुछ लोग उनसे टूट जाते हैं। जबकि कुछ लोग उन्हीं चुनौतियों को स्वीकार कर निखर जाते हैं। निखरते वही हैं जो मुस्कुराते हुए कठिनाइयों को गले लगाकर अपने पथ को स्वयं प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि और बिखरते वही लोग हैं जो चुनौतियों से पलायन करते हैं चुनौती से पलायन एक अपने आप में बिखरने का एक मार्ग और पलायन का कारण होता है। बिखरने का मार्ग पतन का कारण होता है।

Advertisment
Advertisment