Advertisment

Vinod Singh सहकारी न्यायाधिकरण अध्यक्ष और अच्छेलाल यादव बने सदस्य, लंबित मामलों के निस्तारण में आएगी तेजी

मंत्री राठौर ने कहा कि विनोद कुमार सिंह के पास न्यायिक कार्यों का लंबा अनुभव है, वहीं अच्छेलाल सिंह यादव ने सहकारिता विभाग में विशेष सचिव के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

author-image
Abhishek Mishra
Vinod Kumar Singh became Chairman Cooperative Tribunal

सहकारी न्यायाधिकरण अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और अच्छेलाल सिंह यादव सदस्य नियुक्त

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सहकारी न्यायाधिकरण के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां कर दी हैं। सेवानिवृत्त जिला जज विनोद कुमार सिंह को न्यायाधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू ने आदेश जारी किए हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जानकारी दी कि न्यायाधिकरण में अध्यक्ष और सदस्य दोनों पदों के खाली होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए बहराइच निवासी विनोद कुमार सिंह और गाजीपुर निवासी अच्छेलाल सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।

अनुभव से मिलेगी न्यायिक कार्यों को गति

Advertisment

मंत्री राठौर ने कहा कि विनोद कुमार सिंह के पास न्यायिक कार्यों का लंबा अनुभव है, वहीं अच्छेलाल सिंह यादव ने सहकारिता विभाग में विशेष सचिव के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इनके अनुभव से न्यायाधिकरण की कार्यप्रणाली को गति मिलेगी और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा संभव हो सकेगा। जेपीएस राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दोनों नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में सहकारी न्यायाधिकरण का संचालन अधिक प्रभावी और परिणामकारी होगा।

Advertisment
Advertisment