Advertisment

Lucknow Weather Update : पूर्वी हवा से बदला मौसम का मिजाज, दिन भर रहेगी बादलों की आवाजाही, लू का असर बरकरार

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

author-image
Abhishek Mishra
Weather Update

लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज सुबह से छाए बादल,

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में शनिवार को मौसम का रुख थोड़ा बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि सूरज की तीखी किरणों के बीच गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन लू का असर भी बरकरार रहेगा।

Advertisment

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा।

पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूर्वी हवाओं के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Advertisment

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू और वार्म नाइट की स्थिति बनी रहने की आशंका है। हालांकि, 18 मई के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है जिससे हीट वेव का असर कुछ कम होगा। लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।

बुंदेलखंड में पारा 46 डिग्री के पार

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। बांदा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश ही नहीं, देश में भी सबसे अधिक रहा। प्रयागराज में पारा 45.4 डिग्री तक पहुंचा। कानपुर, झांसी, हमीरपुर, वाराणसी और गाजीपुर जैसे शहरों में लू और गर्म रातों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Advertisment
Advertisment