Advertisment

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज़, आधी रात आंधी के साथ बूंदाबांदी

लखनऊ में बुधवार देर रात मौसम ने ली करवट। पश्चिमी यूपी से चली आंधी और बारिश ने राजधानी पहुंचते ही मौसम सुहाना कर दिया। उमस भरी गर्मी से लखनिवासियों को मिली निजात।

author-image
Mohd. Arslan
जम्मू और कश्मीर अपडेट: रामबन में फिर से बदला हुआ मौसम का मिज़ाज, अफ्रीकी शेख़ीबाज़ का माहौल

Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी और तेज़ धूप ने लोगों का दिन में निकलना मोहाल कर दिया है। सुबह से चिलचिलाती धूप और शाम होते ही उमस भरी गर्मी से लोग हल्कान है। बुधवार आधी रात अचानक तेज़ हवाओं और आंधी के बीच मौसम सुहाना हो गया। बादलों की गरज चमक के साथ राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी।

पश्चिमी हवाओं ने मौसम किया सुहाना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के इलाकों में आज शाम 60-80 किमी/घंटा की रफ़्तार के साथ बुलंदशहर में सर्वाधिक 87 KMPH की गति से चली आंधी के साथ हलकी से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जिसके बाद रामपुर शाहजहांपुर होते हुए आधी रात लखनऊ में भी मौसम का मिजाज़ बदल गया। मौसम विभाग ने पहले ही यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी।

Advertisment

मौसम के बदलते ही लोगों को मिली राहत

रात में मौसम सुहाना होने से जहां खुले में सोने वालों को राहत मिली वहीं पंखों और कूलर वालों को भी चिपचिपी गर्मी से निजात मिली। हालांकि शहरवासियों को तेज़ बारिश की दरकार रही लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से चली हवाओं ने रात ठंडी कर दी। हल्की बूंदाबांदी से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी कुछ हद तक सुधार होने का अनुमान है। 

 

Advertisment
Advertisment