Advertisment

Lucknow Weather Forecast : तेज धूप के बीच पूर्वी हवाओं ने दी गर्मी से राहत, अगले दिनों में फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। तेज हवाएं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow Weather Forecast

लखनऊ में तेज पूर्वी हवाओं से गर्मी में राहत Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लखनऊ में पिछले दो दिनों से पूर्वी दिशा से बह रही तेज हवाओं के कारण मौसम थोड़ा राहत भरा बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप के बावजूद वातावरण में कुछ नरमी बनी रही। शनिवार देर रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। दिनभर धूप के साथ हल्के बादल भी आसमान में नजर आ सकते हैं।

मौसम में आने वाली है तब्दीली

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। तेज हवाएं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, दिनभर चलती रहेंगी। कहीं-कहीं गरज के साथ बादल भी उमड़ सकते हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के करीब 32 जिलों में रातें अपेक्षाकृत गर्म रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

Advertisment

सामान्य से कम दर्ज किया गया तापमान

लखनऊ का अधिकतम तापमान शनिवार को 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.6 डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.4 डिग्री ज्यादा था। दिन में तेज धूलभरी हवाएं चलने के कारण सड़क पर चलने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, मगर तापमान में गिरावट से गर्मी कुछ हद तक कम महसूस हुई।

Advertisment
Advertisment