Advertisment

Lucknow weather forecast : चढ़ा पारे का भी पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, एक हफ्ते में तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोतरी

प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। नागरिकों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और तेज धूप में काम न करने की सलाह दी गई है।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow weather update

लखनऊ में पढ़ रही है भीषण गर्मी Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी हवा और तीखी धूप के कारण पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में पारा फिर 42 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

शुक्रवार रहा अब तक सबसे गर्म

शुक्रवार को लखनऊ में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से 0.5 डिग्री अधिक था।

एक हफ्ते में तेजी से चढ़ा तापमान

Advertisment

19 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री था और न्यूनतम 22 डिग्री। इसके बाद से लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है। बीते सप्ताह के भीतर तापमान में कुल 8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

20 से ज्यादा जिलों में लू का खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। नागरिकों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और तेज धूप में काम न करने की सलाह दी गई है।

Advertisment

जल्द मिल सकती है राहत

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं और तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। हालांकि, 27 और 28 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Advertisment
Advertisment