Advertisment

Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट, चेन लूटी

आशियाना थाना क्षेत्र में पार्लर से लौट रही महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया और गले से सोने की चेन भी लूट लिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

author-image
Shishir Patel
एडिट
Photo

फाइल फोटो

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पार्लर का काम करके घर लौट रही एक महिला से कुछ युवकों ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट कर दी। यही नहीं, महिला के गले से सोने की चेन भी जबरन छीन ली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

अपने पार्लर से घर लौट रही थी महिला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता एलडीए कॉलोनी की निवासी हैं, रोज की तरह अपने पार्लर से घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए हैं।

शोहदों ने छीन लिया महिला के गले से सोने की चेन

Advertisment

पीड़िता के अनुसार, इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और साथ ही गले में पहनी हुई सोने की चेन भी लूट ली गई। महिला ने जिन युवकों के नाम तहरीर में दर्ज कराए हैं, उनमें पुष्पेन्द्र ठाकुर, मनोरथ कुमार, और निखरेश सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आशियाना थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisment
Advertisment