Advertisment

हाथ जोड़ती रही महिलाएं, नगर निगम भर ले गई सारा सामान

लखनऊ नगर निगम इन दिनों शहर में अतिक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान छेड़े है। हालांकि इस अभियान की जद में छोटे और गरीब लोग ही आ रहे है। ऐसे में कई सवाल भी उठने लगे है।

author-image
Mohd. Arslan
नगर निगम की कार्रवाई

नगर निगम की कार्रवाई Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश और नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर शनिवार को नगर निगम द्वारा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोन-6 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने किया। अभियान सुबह से शुरू होकर कोनेश्वर से चौक चौराहा, वहां से चरक चौराहा और अंत में डिग्री कॉलेज तक चलाया गया। इस पूरे मार्ग में सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई में शामिल रही भारी पुलिस फोर्स

नगर निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए ताकि कोई अव्यवस्था न हो। अभियान के दौरान दो वक्त की रोटी कमाने के लिए सड़क किनारे कपड़े बेच रही महिलाओं समेत 200 वेंडरों को हटाया गया। इनके अलावा 5 बड़े काउंटर, 14 टेबल, 10 बेंच, अमेरिकन भुट्टा और छोला-भटूरा की अस्थायी दुकानों को भी हटाया गया। अतिक्रमण से हटाए गए सामान को नगर निगम द्वारा जब्त कर लिया गया।

गरीबों पर सितम अवैध कार पार्किंग पर पड़े नर्म

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण की वजह से आम जनता और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण नगर निगम को सख्त कदम उठाने पड़े। हालांकि ज़मीन पर सामान बेचने वाले सड़क से पीछे हटकर अपना सामान लगाते थे वहीं इसी रोड पर गाड़ियों की पार्किंग भी होती है लेकिन उनको बिना कुछ कहे नगर निगम की टीम चलती बनी।

Advertisment
Advertisment