Advertisment

UP Politics : मेरठ में दलित महिलाओं पर खाकी का कहर, Akhilesh Yadav बोले- भाजपा की मानसिकता दलित व महिला विरोधी

UP Politics : अखिलेश यादव ने शनिवार को महिलाओं को पीटने का वीडियो एक्स पर पोस्ट करने के साथ लिखा कि मेरठ में भाजपा सरकार की पुलिस दलित महिलाओं पर इसलिए हिंसक प्रहार कर सकी क्योंकि उन्हें लगा कि सत्ता में बैठे उनके वो भाजपाई आका उन्हें बचा लेंगे

author-image
Deepak Yadav
एडिट
akhilesh yadav

Akhilesh Yadav मेरठ में दलित महिलाओं की पिटाई पर भाजपा पर बरसे Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मेरठ में दलित महिलाओं पर हुई पुलिस की बर्बरता को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर दलित और महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कमजोर और वंचित वर्ग को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सपा प्रमुख ने सवाल ​किया कि कहा कि क्या यही है भाजपा का न्याय और सुशासन मॉडल, जिसमें दलित महिलाओं को सरेआम दौड़ा-दौड़कर ठंडे से पीटा जाता है। 

Advertisment

क्या यही है भाजपा का सुशासन

अखिलेश यादव ने शनिवार को महिलाओं को पीटने का वीडियो एक्स पर पोस्ट करने के साथ लिखा कि मेरठ में भाजपा सरकार की पुलिस दलित महिलाओं पर इसलिए हिंसक प्रहार कर सकी क्योंकि उन्हें लगा कि सत्ता में बैठे उनके वो भाजपाई आका उन्हें बचा लेंगे, जो लाख दिखावटी नाटक करने के बावजूद भी अंदर से दरअसल दलितों और महिलाओं के खिलाफ हैं। अब जबकि ये अत्याचार कैमरे में कैद हो चुका है तो देखते हैं कि उप्र की प्रभुत्ववादी सरकार इन पुलिसवालों को बर्खास्त होने से बचाने के लिए क्या चाल चलती है। 

ये है पूरा मामला

Advertisment

मेरठ में दो भाईयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दलित महिलाओं को डंडे से बुरी तरह पीटा। पीड़ित महिला के अनुसार, उसने पुलिस से मामले को शांत कराने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस कर्मी बिना कुछ सुने घसीटकर थाने ले जाने लगे। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उसके सोने-चांदी के जेवर जबरन उतरवा लिए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी देहात ने बताया कि जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से अभ्रदता की गई। पुलिस की वर्दी फाड़कर मारपीट की। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisment
Advertisment