Advertisment

Lucknow News: महिला अपराधों के विरुद्ध एकजुट हुआ महिला आयोग, पुलिस विभाग की भूमिका पर हुई गहन चर्चा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा लखनऊ में महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस की भूमिका विषय पर कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती संगोष्ठी से हुई।

author-image
Shishir Patel
photo

लिस विभाग की भूमिका पर हुई गहन चर्चा Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला एवं आयोग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Advertisment

रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर किया माल्यार्पण

बैठक की शुरुआत पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत संगोष्ठी कार्यक्रम से हुई। इस दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा समाज में किए गए सुधारात्मक कार्यों—जैसे सती प्रथा का विरोध, शिक्षा का प्रसार, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा—का स्मरण किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने किया योजनाओं का विवरण

Advertisment

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विनोद कुमार यादव ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनसे सुरक्षा एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की भूमिका, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल शोषण, 1090 सेवा, महिला हेल्प डेस्क, एसिड अटैक मामलों, पिंक बूथ, आशा ज्योति केंद्र और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया।

जनसुनवाई व आगामी योजनाओं पर चर्चा

द्वितीय सत्र में विभिन्न जनपदों में महिला आयोग के सदस्यों द्वारा बीते माह में की गई महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रमों एवं आयोग की योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के समापन अवसर पर सदस्य सचिव सुधा वर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisment

गणमान्य जन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारू चौधरी सहित सदस्यगण—हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिंद, पुष्पा पांडेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, प्रतिभा कुशवाह, रेनू गौड़, नीषा अहलावत, सपना कश्यप, संगीता जैन, साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार यादव सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तरह भव्य बनेगा बाबा तामेश्वरनाथ का धाम

Advertisment

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2027 : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : मंत्री Sandeep Singh बोले, यूपी की शिक्षा व्यवस्था बन चुकी है ‘मॉडल फॉर इंडिया’

Hindi news Lucknow
Advertisment
Advertisment