Advertisment

यूपी राज्य महिला आयोग में कार्यशाला आयोजित, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव रहीं मौजूद

उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ‘महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों पर परिचर्चा’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी वात्सल्य ने महिलाओं से संबंधित कानूनों पर चर्चा की।

author-image
Mohd. Arslan
महिला आयोग

महिला आयोग की बैठक

Lucknow News : उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में लखनऊ में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस मौके पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और मुख्य कार्यकारी ’’वात्सल्य’’ डॉ. नीलम सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।  

Advertisment

महिला संबंधित कानूनों पर की गई चर्चा

उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ‘महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों पर परिचर्चा’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी वात्सल्य ने महिलाओं से संबंधित कानूनों पर चर्चा की। उन्होंने गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम/कानून 2012, उत्तराधिकार अधिनियम 1956, हिन्दू विवाह अधिनियम 1955, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम तथा किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) अधिनियम 2015 समेत कानूनों और योजनाओं की पूरी जानकारी दी। 

मासिक बैठक का भी हुआ आयोजन

Advertisment

महिला आयोग के कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बीते माह में पदाधिकारियों द्वारा किये गए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय, महिला बन्दीगृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही सम्बन्धित विभागों को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही बैठक दौरान आयोग के अगले महीने होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महिला आयोग की सदस्य सचिव सुधा वर्मा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया।

Advertisment
Advertisment