/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/21/ox9wHMyuaQWwXFAzU3ZF.jpeg)
नवयुग कन्या महाविद्यालय में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम Photograph: (YBN)
विश्व जल दिवस (22 मार्च) के उपलक्ष में शुक्रवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय की यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के तत्वावधान में पानी के महत्व के बारे में जागरुक करने के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एनसीसी विंग के कमांडिंग अफसर कर्नल दीपक कुमार ने कॉलेज की एनसीसी गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कैडेट्स को सदैव लक्ष्य केन्द्रित होकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मेजर सोढ़ी को उनकी उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए बधाई देते हुए एनसीसी बटालियन मुख्यालय और निदेशालय के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि बताया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण की शिक्षा
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने जल के महत्व को भी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हमें प्राकृतिक स्रोतों का अत्यधिक दोहन नहीं करना चाहिए और उसके संरक्षण का सदैव प्रयास करना चाहिए। जल है तो कल है- इस उद्देश्य के तहत कैडेट सिद्धि यादव, लक्षिका किशोर, वर्तिका सक्सेना, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, गरिमा तिवारी, तेजस्विनी गुप्ता, शीलू रावत, रिया लालवानी और दिव्या बर्थवाल ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जल के महत्व को दर्शाया। इस बात पर चिंता व्यक्त की कि हम सबकी लापरवाही से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। नदियां सूख रही हैं। हमें पानी के महत्व का समझना होगा और पानी की बर्बादी को रोकने और इसके जरिए होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सभी को प्रेरित करना होगा। यह जन भागीदारी से ही संभव हो सकता है
मनमीत कौर सोढ़ी को मिला विशेष सम्मान
कर्नल दीपक कुमार ने महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी को 33 वर्षों की सेवा, कार्य दक्षता का परिचय देने और सेना में अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने पर सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी प्रशंसा पत्र से नवाजा। साथ ही सभी कैडेट्स को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय और संचालन प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी मेजर दिव्या शर्मा उपस्थित रहीं।