/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/14/kNVZ5HVno5lR9FA4CWfm.jpg)
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ के मकर संक्रांति स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ी भीड़ में सामाजिक एकता के साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली आवाजें भी सुनाई दीं। एक ओर अमृत स्नान के लिए निकलने वाले अखाड़ों के साथ चल रहे श्रद्धालु जगह-जगह पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते दिखे, वहीं दूसरी ओर स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं का जत्था हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रीय एकता का संदेश देता हुआ दिखाई दिया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/14/Ouk2sHRxCnO1RCH6safJ.jpeg)
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 'वसुधैव कुटुंबकम का संदेश' देता अमृत स्नान, बड़ी तादाद में पहुंच रहे विदेशी श्रद्धालु
राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिख रहे श्रद्धालु
झारखंड से मकर संक्रांति स्नान पर्व पर स्नान करने महाकुम्भ प्रयागराज पहुंचे मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने जत्थे के साथ हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते संगम की ओर बढ़ते दिखे। उनके जत्थे में मौजूद सभी सदस्य उनके साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते दिखाई दिए। मनोज के साथ स्नान करने महाकुम्भ मेले में पहुंचा 55 लोगों का जत्था काफी उत्साहित दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में शैव, वैष्णव और उदासीन अखाड़ों में दिखा अनेकता में एकता का भाव
साफ सफाई से दिख रहे प्रभावित
मनोज ने कहा कि महाकुम्भ पर्व हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर वे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर और राष्ट्र प्रेम के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। मनोज ने इस मौके पर महाकुम्भ मेले में स्नान के दौरान साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की तारीफ की। उनके साथ आए श्रद्धालुओं ने भी कुम्भ स्नान के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की।
महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नागा श्रद्धालुओं ने खींचा ध्यान और बने आकर्षण का केंद्र ✨🔱 pic.twitter.com/ZglpOvxesz
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) January 14, 2025
महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
त्रिवेणी के पावन तट पर महाकुम्भ की शुरुआत हो चुकी है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वहीं विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। नागा साधुओं ने महाकुंभ में मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान किया, इस दौरान उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आपको बता दें कि 13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: त्रिवेणी तट पर नागा साधुओं को देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us