Advertisment

Mahakumbh 2025 : पूर्व सैनिक और वीर नारियां सम्मानित, मंत्री असीम अरुण बोले- महाकुंभ आस्था संग विचारों का संगम

महाकुंभ में में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का भी संगम है।

author-image
Deepak Yadav
mahakumbh

महाकुंभ में पूर्व सैनिक और वीर नारियां सम्मानित Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

महाकुंभ में में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। प्रयागराज के सेक्टर सात में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना था। साथ ही पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी महत्वपूर्ण पहलू रहा। समाज इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का भी संगम है।

समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। जो अपने परिजनों की शहादत के बावजूद राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इसके अलावा 11 पूर्व सैनिकों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में सेना देश की रक्षा करती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा महाकुम्भ में निराश्रित वृद्धजनों के लिए 100 बेड का एक अस्थाई वृद्धाश्रम भी बनाया गया है, जहां प्रदेश भर से बुजुर्गों को लाकर संगम स्नान कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को सुनने की मशीन, छड़ी, कमर के लिए बेल्ट आदि उपकरण भी प्रदान किया जा रहा है। 

Advertisment

सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास पर भी चर्चा

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके पुनर्वास और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में कर्नल एके मिश्रा, रजत बंबानी, अमित सिंह और अनिल भार्गव प्रमुख रहे। इसके अलावा, वारंट ऑफिसर श्रीराम शिवहरे, टीपी वर्मा, पीबी सिंह, प्रमोद शुक्ला, डीबी सिंह, सूबेदार संजीव चौरसिया और मदन वर्मा उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment