Advertisment

Mahakumbh Stampede: अब सब शांति- शांति, सामान्य ढंग से चल रहा है मौनी अमावस्या पर स्नान

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से कहा प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव है। संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं है। श्रद्धालुओं के स्नान के बाद अखाड़ों का स्नान होगा। भीड़ कम होने पर संतों का स्नान होगा। प्रशासन का फोकस स्थानीय स्तर पर सकुशल स्नान कराने पर है।

author-image
Jyoti Yadav
महाकुंभ
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाकुंभ नगर, वाईबीएन नेटवर्क 

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद स्थिति को काबू किया जा रहा है। राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकार अलर्ट मोड पर है। हादसे के बाद मची हलचल धीरे-धीरे कम हो रही है। घाटों को खाली  करा के स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। बता दें अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू करने के लिए फिर से कवायद तेज होता नजर आ रही है। सीएम योगी ने महाकुंभ के संगम नोज पर  देर रात मची भगदड़ की घटना पर कहा कि संगम नोज, अखाड़ा मार्ग और नाग वासुकी मार्ग पर फिलहाल भारी दबाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। इस समय प्रयागराज में आठ से दस करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए रेलवे प्रयागराज के अलग-अलग स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चला रही है।

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर मेले में भगड़द , 17 लोगों की मौत, अखाड़ों का अमृत स्नान रद

श्रद्धालुओं के बाद अखाड़ों का स्नान होगा : योगी

Advertisment

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से कहा प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव है। संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं है। श्रद्धालुओं के स्नान के बाद अखाड़ों का स्नान होगा। भीड़ कम होने पर संतों का स्नान होगा। प्रशासन का फोकस स्थानीय स्तर पर सकुशल स्नान कराने पर है। 

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में श्रद्धालुन का भारी दबाव है , संगम नोच व अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ है

स्थिति नियंत्रण में है : सीएम योगी

Advertisment

राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में मची भगदड़ पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि ने कहा, रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग के संगम नोज पर यह घटना हुई। बैरिकेड्स को फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कल साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया था। संगम नोज पर लगातार दबाव बना हुआ है। लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद है। सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें। ये आयोजन सभी लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है। कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है। कोई अफवाह ना फैलाएं। 

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh Mela : PM Modi ने 5 घंटे में 4 बार किया CM Yogi को फोन, व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

Advertisment
Advertisment