Advertisment

Mahakumbh 2025: मृतकों की संख्या पर मचा बवाल, प्रशासन ने जारी की 24 अज्ञात मृतकों की सूची

Mahakumbh 2025: हादसे के 2 दिन बाद प्रशासन ने 24 और अज्ञात मृतकों के पोस्टर जारी किए हैं। इस पोस्टर के जारी होने के बाद राजनीतिक बवाल तेज हो गया है. इस मामले पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 

author-image
Kamal K Singh
KUMBH UNKNOWN DEADBODY POSTER+
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाकुंभ नगर,वाईबीएन नेटवर्क।

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे की जानकारी देते हुए कुंभ अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग घायल हैं. सरकार की तरफ से यह आधिकारिक आंकड़ा था, जिसमें से 25 मृतकों की पहचान हो गई थी जबकि 5 अज्ञात थे। लेकिन हादसे के 2 दिन बाद प्रशासन ने 24 और अज्ञात मृतकों के पोस्टर जारी किए हैं। इस पोस्टर के जारी होने के बाद राजनीतिक बवाल तेज हो गया है. इस मामले पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 

भगदड़ के कारणों की जांच

दूसरी ओर, भगदड़ मचाने वाले व्यक्ति को लेकर भी नई जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले पर कई लोग सवाल उठा रहे थे, कुछ लोगों का यह भी मानना ​​है कि कुछ लोगों ने जानबूझ कर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा की है। जिसके बाद भगदड़ के कारणों और इसे भड़काने वाले लोगों का पता लगाने के लिए नई जांच के आदेश दिए गए हैं।

अपनों की तलाश में जुटे हैं लोग

मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में मारे गए लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं और उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। कई लोग अपनों की तलाश में परेड ग्राउंड स्थित सेंट्रल अस्पताल पहुंच रहे हैं।

घायलों की क्या स्थिति है?

हसदा में घायल हुए 41 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। लेकिन उनमें से 4 लोग ऐसे थे जिन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाकी लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment