Advertisment

आकाश पाल दोबारा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, गिरीश भंडूला बनाए गए महानगर अध्यक्ष

मुरादाबाद से आकाश पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं मुरादाबाद के बड़े कपड़ा व्यापारी गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 

author-image
Anupam Singh
िही

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को बधाई देते कार्यकर्ता।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी हाइकमान द्वारा मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया। मुरादाबाद से आकाश पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं मुरादाबाद के बड़े कपड़ा व्यापारी गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 

जिलाध्यक्ष बनने के बाद बोले आकाश पाल 

आकाश पाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे द्वारा  जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनकी यह जिम्मेदारी पार्टी के संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए दी गई है। पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त करते हुए आकाश पाल ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने दोबारा मुझ पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें:Moradabad:कार सवार बदमाशों ने किया नाबालिग का अपहरण,घटना सीसी कैमरे में कैद

महानगर अध्यक्ष बनने के बाद बोले गिरीश भंडूला 

Advertisment

गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वह लंबे समय से वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए मजबूती से काम कर रहे थे। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश भंडूला जिले के बड़े कपड़ा व्यापारियों में से एक हैं। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश भंडूला ने बताया कि वे काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जिसको लेकर पार्टी हाइकमान ने मुझ पर विश्वास जताया है। जिसे बखूबी निभाया जाएगा।

Advertisment
Advertisment