/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/dbWmplcsEW7Mr6hQQRyx.jpg)
पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार और साथ में मौजूद विधायक रामवीर सिंह, विधायक जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रितेश गुप्ता व अन्य।
उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के कोटे के कैबिनेट मंत्री एवं मुरादाबाद जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि क्रप्शन का दूसरा नाम अखिलेश यादव है। वह उनके साथ काम कर चुके हैं। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार खुलेआम था। बगैर पैसे के कोई काम नहीं होता था। जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के लगातार आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान करने आये थे। वह आज सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बिजली आती थी। तब समाचार बनते थे और आज बिजली जाती है तब समाचार बनते हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक साल पहले तक अगर नगर निगम में टेंडर 30 से 40 प्रतिशत ब्लिो पड़ते थे और अब 25-30 पैसे ब्लिो पड़ रहे हैं। यह तो अच्छी बात है। सरकार को फायदा हो रहा है।
लैंडयूज चेंज किये बगैर कालोनी काटना और नक्शे पास करना गलत
प्रभारी मंत्री कुमार ने कहा कि चाहे वह एमडीए हो अथवा निजी कॉलोनाइजर लैंडयूज चेंज के बगैर अगर कालोनियां डवलप की जा रही हैं तो यह बिल्कुल गलत है। अफसरों को इसे रोकना चाहिए। इससे पहले प्रभारी मंत्री कुमार ने कहा कि प्रदेश में न अब कोई न कर्फ्यू लगता है, न दंगा होता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में माडल बना है। हर प्रकार के अपराधों में कमी आई है। सरकार का पूरा फोकस अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत सुधार हुआ है। 11 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे प्रदेश के थानों में लगे हैं। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर गिनाते हुए कहा कि 11 एक्सप्रेस वे बन गया है। मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया गया है। प्रतिदिन 9 किलोमीटर की सड़क का निर्माण व जीर्णोद्धार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है। जेवर का एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसी तरह सरकार की सैकड़ों उपलब्धियों उन्होंने गिनाईं।
विधायक और मेयर का मंत्री ने नहीं लिया नाम
जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को बताने से पहले एक औपचारिकता निभाई। मगर इस दौरान उन्होंने एक विधायक और महापौर को पहचाना तक नहीं। ना ही उनका नाम लिया। बाद में इन लोगों ने खुद परिचय दिया। इस पर लोगों ने कहा, इसके लिए अधिकारी उत्तरदायी हैं। अधिकारियों को आने वाले मेहमानों का नाम लिखकर मंत्री को देना चाहिये था।
यह लोग रहे मौजूद
सर्किट हाउस नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, विधायक डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, जिलाधिकारी अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।