मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। कांग्रेस द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव सेना का अपमान करने का है। उन्होंने 22 अप्रैल को मासूम लोगों की हुई हत्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद कड़ा संकल्प लिया था, जिसके तहत ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस अभियान में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।
भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल खड़े किए
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत की जनता सेना के शौर्य को सलाम करती है और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह हमारे सैनिकों के बलिदान को नमन करने का प्रतीक है। विदेशों में गए सर्वदलीय जनप्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से देश की सुरक्षा को लेकर संदेहास्पद रही है। जो जनप्रतिनिधि विदेश गए हैं, वे भारत सरकार का पक्ष रखने और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जनमत तैयार करने के लिए गए हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रतिनिधिमंडल में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं और वे विश्व के सामने भारत की सुरक्षा नीति और सेना की कार्रवाई के पीछे की मजबूती को रख रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस से अपील की कि वह सेना के मनोबल को तोड़ने की बजाय राष्ट्रीय एकता के साथ खड़ी हो।
यह भी पढ़ें: पति के साथ बाजार आई महिला लापता, संभल निवासी युवक पर रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: डंपर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर,बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर मौत
यह भी पढ़ें: शहर का एक नामचीन डॉक्टर ऑपरेशन करके निकालता था सोना,पुलिस की गिरफ्त से दूर
यह भी पढ़ें: मोटी कमाई के चक्कर में पेट में छुपाकर लाए थे सोना,अब जाएंगे जेल