/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/26/rnKduoJ4s0q8tzY3Z3Ao.jpg)
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सर्किट हाउस में आज प्रेस कांफ्रेस की, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी जनता के बीच जाकर सरकार के किए कामों के बारे में बताएगी।
डोर टू डोर चलेगा अभियान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम घर-घर जाकर जनता के बीच सरकार के किए हुए कामों को लोगों के बीच पहुंचकर बताएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर- घर पहुँचकर जनता को भाजपा सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
सबका साथ सबका,विकास सबका विश्वास
बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कहा जनता को यह बताना जरूरी है कि भाजपा की सरकार किस तरह लोगों की भलाई के लिए कड़ी मेहनत से काम कर रही है।
आक्रमणकारियों का समर्थन नहीं
उन्होंने कहा बीजेपी आक्रमणकारियों का समर्थन नहीं करती और ऐसे लोगों का सम्मान भी नहीं होना चाहिए। पार्टी की नीति हमेशा राष्ट्रहित में रही है और भविष्य में भी इसे ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विपक्ष पर बोला हमला
बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ पार्टियां झूठे प्रचार और अफवाहे फैला कर जनता को गुमराह करने की कोशिशें करती रहती हैं। लेकिन भाजपा अपने किए कामों के बल पर जनता का विश्वास जीतते हुए आ रही है और आगे भी ऐसा ही होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की रणनीति अब और भी मजबूत होगी। हम और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर प्रभावी होंगे। बूथों तक के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जाएगा और सीधे जनता से बातचीत की जाएगी।
चोरी छिपे नहीं, घोषणा करके पढ़ना चाहिये था नामाज
सपा विधायक रविदास महरोत्रा द्वारा लाल टोपी लगा कर मस्जिद में नमाज पढ़ने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चोधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कहा कि देश में धार्मिक स्वतंत्रता है। उसका वह पालन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें चोरी-छुपे नहीं करना चाहिए, जो भी करना है घोषित करके करना चाहिए, और सपा के नेताओं का जो छुपा एजेंडा है,वह कहीं न कहीं उनके इस कृत्य से प्रदर्शित होता है। सपा के लोग हमेशा हिन्दू परंपरा और आस्था को कुठाराघात पहुंचाने का काम ये लोग करते रहे हैं। चाहे भगवान श्रीराम मंदिर का विरोध,हमारे धर्म गुरुओं के बारे में और चाहे हमारे धार्मिक ग्रन्थ के बारे में इनके विचार हो यह लोग वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण का व्यवहार करते है। मगर देश अब इनके चाल चरित्र को समझ चुका है। अब इनके लिये कोई संभावना बचीं नहीं है।