Advertisment

Moradabad: तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा ने तुर्की बहिष्कार के साथ पाकिस्तान को दी चेतावनी

Moradabad: शहर में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो काशीराम नगर से बुद्धिविहार तक चली। इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहा तुर्की के बहिष्कार को लेकर उठी आवाज

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

मुरादाबाद में निकली तिरंगा यात्रा Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। मुरादाबाद में आज भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो काशीराम नगर से बुद्धिविहार तक चली। इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहा तुर्की के बहिष्कार को लेकर उठी आवाज, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

"दुश्मन का दोस्त हमारा दुश्मन" सभी का एक ही नारा 

तिरंगा यात्रा की अगुवाई शहर के बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने की। उनके साथ महानगर अध्यक्ष गिरीश भंदुला, कई पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। सभी ने हाथों में "तुर्की का बहिष्कार" और "दुश्मन का दोस्त हमारा दुश्मन" जैसे स्लोगन वाले पोस्टर और चार्ट पकड़े हुए थे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और सैन्य सम्मान के नारों से माहौल गूंज उठा।

विधायक रितेश गुप्ता ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

महिलाओं की भी इस यात्रा में भागीदारी उल्लेखनीय रही। एक महिला प्रतिभागी ने कहा “दुश्मन का दोस्त हमारा दुश्मन है"  इसलिए हम पूर्ण रूप से तुर्की का बहिष्कार करते हैं।

यात्रा के दौरान विधायक रितेश गुप्ता ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा पाकिस्तान अगर अपने रवैये में सुधार नहीं लाया, तो वह दुनिया के नक्शे से मिट सकता है। तुर्की के बहिष्कार को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि “जो भी देश आतंकवादियों का समर्थन करेगा या आतंकवादी राष्ट्रों के साथ खड़ा होगा, उसका बहिष्कार भारत और यहां की जनता करेगी। यह तिरंगा यात्रा जहां भारतीय सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, वहीं देशविरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा की सख्त सोच और जनभावनाओं का भी स्पष्ट संदेश बनकर सामने आई।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ हैवानियत,घटना को अंजाम देने वाले सभी नाबालिग

यह भी पढ़ें:युवक को दोस्त ने पिलाई शराब, कर दिया गहनों पर हाथ साफ 

यह भी पढ़ें: देहज़ उत्पीड़न में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला छः के खिलाफ मुकदमा दर्ज

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment