Advertisment

मुरादाबाद में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान पर हमला, सिर फटा

मुरादाबाद के पाकबड़ा सब्ज़ीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रोजगार सेवक ने पूर्व प्रधान का फावडे़ से सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षो के बीच घंटों तक चला पथराव। इस दौरान अफरातफरी मची रही।

author-image
Anupam Singh
klnjklji

घायल पूर्व प्रधान।

चल रहा था जमीनी विवाद

मुरादाबाद के पाकबड़ा सब्ज़ीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रोजगार सेवक ने पूर्व प्रधान का फावडे़ से सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षो के बीच घंटों तक चला पथराव। इस दौरान अफरातफरी मची रही। पथराव में दोनों पक्षों से पूर्व प्रधान सहित आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। पूर्व प्रधान के भाई की तहरीर पर दस नामजद और पंद्रह बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल के बच्चों को कार ने कुचला, कई घायल

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सब्जीपुर गांव  निवासी पूर्व प्रधान शाने अली और रोजगार सेवक फुरकान के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है, जिस जमीन पर न्यायलय में मुकदमा चल रहा है। उस जमीन पर शुक्रवार को रोजगार सेवक फुरकान निर्माण कार्य करा रहा था। जब इसकी जानकारी पूर्व प्रधान शाने अली को लगी। शाने अली ने मौक़े पर पहुंचकर फुरकान से निर्माण कराने के लिए मना किया। जब मुकदमा चल रहा है तो आप काम मत करवाओ। इसी बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। फुरकान ने गाली गलौच करते हुए शाने अली के जान से मारने की नियत से फावड़ा  मारकर सिर फाड़ दिया।

यह भी पढ़ें:धर्म के मजहब से ऊपर उठकर पूनम ने बचाई गहरे नाले में डूबते मूकबधिर बच्चे रेहान की जान

Advertisment

 शाने अली बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद शाने अली के परिजन मौक़े पर आ गए। दोनों पक्षो के बीच घंटो पथराव चला। पथराव के दौरान अफरा तफरी मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची। पथराव में घायल पूर्व प्रधान शाने अली, मकसूद, मुजम्मिल को पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया। पूर्व प्रधान शाने अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। फुरकान पक्ष से अय्यूब, गौस, सरवर घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान शाने अली के भाई सनोवर की तहरीर पर फुरकान, रिजवान, नन्हे उर्फ़ सरवर, दिलशाद, इरफ़ान, अय्यूब, शाकिब, गौस, शमशेर, रहमान और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौक़े से आठ लोगों को पकड़ा है।

Advertisment
Advertisment