मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। मझोला थाना क्षेत्र में दबंगों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दो सगे भाईयों ने पार्लर पर काम करने वाली महिला से रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने जब आरोपियों से इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के पति साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
पार्लर से लौटते समय महिला पर आरोपी कर रहे थे अभद्र टिप्पणी
मामला ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र से जुड़ा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पार्लर पर रहकर काम करती है। महिला के अनुसार 13 मई को वह अपने पार्लर जा रही थी उसी दौरान गांगन वाली मैनाठेर निवासी फैजान और उसके भाई समीर उसका पीछा करने लगे।दोनों आरोपी भद्दे कमेंट पास कर यह थे। साथ ही महिला को भला बुरा भी कह रहे थे। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। आरोप है कि शिकायत करने पर फैजान और समीर के साथ मियां कॉलोनी निवासी हैदर ने पीड़िता के पति पर लात घूंसो की बरसात कर दी। इसमें महिला के पति को चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि अभी तो कमेंट किए हैं,अगली बार उठा ले जाएंगे या तेजाब डाल कर इसका चेहरा खराब कर देंगे।
एक माह पहले भी की थी छेड़छाड़
पीड़िता के ने बताया कि आरोपी उसके ऊपर बुरी नजर रखते हैं। एक माह पहले हैदर के बहनोई इरफान ने भी उसके साथ मारपीट की थी। उस समय आरोपी ने मांफी मांग कर लिखित समझौता कर लिया था। अब आरोपी फिर परेशान कर रहे हैं और आते जाते फब्तियां कसते हैं।
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक मझोला रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान, उसके भाई समीर, हैदर व इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Moradabad: शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ हैवानियत,घटना को अंजाम देने वाले सभी नाबालिग
यह भी पढ़ें: युवक को दोस्त ने पिलाई शराब, कर दिया गहनों पर हाथ साफ
यह भी पढ़ें: देहज़ उत्पीड़न में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला छः के खिलाफ मुकदमा दर्ज