Advertisment

मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने जो काम किए हैं। उन कामों को गिनाने का दिन नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए राष्ट्रीय, जाति, भाषा, संस्कृति, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को स्वीकार करने का समय है।

author-image
Anupam Singh
ििि

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीजेपी दफ्तर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में मंचासीन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने जो काम किए हैं। उन कामों को गिनाने का दिन नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए राष्ट्रीय, जाति, भाषा, संस्कृति, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को स्वीकार करने का समय है। हमारी बहनों ने देश के विकास के लिए, समाज के उत्थान के लिए अलग अलग काम किया है, उनकी उपलब्धियों को गिनाने का दिन है। भाइयों बहनों आज महिला, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी लोग अपनी बहनों के लिए समानता के अधिकार की बात कर रहे हैं। चौधरी भाजपा कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 यह भी पढ़ें: Moradabad: 25 हजार का इनामी आतंकी मुरादाबाद से गिरफ्तार,एटीएस ने की कार्रवाई

पार्टी कार्यालय के तृतीय तल पर महिलाओं से खचाखच भरे सभागार में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तो काम किया है। पिछले कुछ समय से हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं। उन कामों के आधार पर निश्चित कहा जा सकता है, आज हमारी बहने देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। देश आगे बढ़ रहा है। इसमें बहुत बड़ा योगदान निश्चित रूप से हमारी बहनों का है। हमारी सरकारों ने भी, चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो, महिलाओं की सुरक्षा के लिए, उनके सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया है और आज उसी का परिणाम है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिलाओं सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे देश की बहनों से ही उजाला है। इनकी आधी आबादी आज देश को तरक्की की राह पर ले जा सकती है। इसलिए इनका जितना सम्मान किया जाए। उतना ही कम है। इस मौके पर गरिमा, सरिता,विजय गुप्ता, जयपाल सिंह व्यस्त आदि मौजूद रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की, कहा बाहर से दवा लिखना अपराध है

हहीी
महिलाओं को सम्मानित करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

 टीएमयू की छात्राओं ने कार्यकत्रियों से ज्यादा की नारेबाजी

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान भारी तादाद में टीएमयू की छात्राएं भी पहुंची थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पहुंचने के दौरान जब नारेबाजी हो रही थी। तब बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों से तेज नारेबाजी टीएमयू की छात्राओं ने किया। यह अलग बात है कि उन्हें पिछले दो घंटे से अपने नेताओं के आने का इंतजार करना पड़ा। मगर टीएमयू की छात्राओं की गगनभेदी नारेबाजी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। 

टीएमयू की छात्राएं ना होती तो कार्यक्रम फीका रहता

वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता आपस में चर्चा कर रहे थे। पार्टी ने अच्छा किया स्कूली छात्राओं को बुला लिया था, क्योंकि अगर वह ना होती तो कार्यक्रम इतना उत्साहपूर्ण ना रहता, क्योंकि स्कूली छात्राओं की वजह से तृतीय तल पर स्थित सभागार खचाखच भरा हुआ था। 

Advertisment

िहइही

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

शिखा गुप्ता, डॉक्टर बबीता गुप्ता, डॉक्टर नीतू रस्तोगी, रितु नारंग  (आर्ट ऑफ़ लिविंग शिक्षिका समाज सेविका नशा मुक्त भारत अभियान एवं पुलिस लाइन काउंसलर नारी उत्थान केंद्र), सीमा रानी, सोनी कोठीवाल, रितु नारंग, अर्चना सिंह, गरिमा सिंह, बीना सिंह, गार्गी चौहान, आंचल चौधरी, सर्वेश देवी, आस्था राजवंशी, वर्षा गर्ग एवं डिप्टी एसपी कोतवाली सुनीता दहिया  को सम्मानित किया गया।

यह लोग रहे मौजूद

सम्मान समारोह में नगर विधायक रितेश गुप्ता, अल्पना रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, परमेश्वर लाल सैनी, जिला सहकारी अध्यक्ष चौधरी विजय भान सिंह, प्रिया अग्रवाल, विशेष गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजन बिश्नोई एवं कमल गुलाटी, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित्त जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल शेट्टी, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल,  अरुण पंडित, मंच का संचालन महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विजया लक्ष्मी पंडित, आदेश चौधरी, सिंपल चौहान, पूजा राघव, सुनीता चौधरी, सुनीता रानी, अमन ठाकुर, आदित्य संख्याधर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित  रहे।

Advertisment
Advertisment