Advertisment

पैसे के लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर दे रहे हैं सोना तस्करों का साथ

थोड़े से पैसे की लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर सोना तस्करों का साथ दे रहे हैं और डॉक्टर मरीजों के लिए कम बल्कि खाड़ी देशों से अपने पेट में सोना छिपा कर लाये तस्करों के लिए ज्यादा काम कर रहे हैं। 

author-image
Anupam Singh
हीी

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

थोड़े से पैसे की लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर सोना तस्करों का साथ दे रहे हैं और डॉक्टर मरीजों को कम बल्कि खाड़ी देशों से अपने पेट में सोना छिपा कर लाये तस्करों के लिए काम कर रहे हैं। 

दरअसल मुरादाबाद मंडल से बहुत सारे युवा इन दिनों खाड़ी के देशों में जा रहे हैं और वहां से सोना अपने पेट में छिपाकर लाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस समय मुरादाबाद मंडल के रामपुर जिले के टांडा के करीब 20 से 25 युवा अपने पेट में 700 से 800 ग्राम तक सोना लेकर घूम रहे हैं, जो निकलवाने के लिए तस्करों के जरिये डॉक्टर के संपर्क में है। 

इमरान ने अभी हाल ही में निकलवाया सोना

Advertisment

तस्करों का साथ देने वाले डॉक्टर के जरिये इमरान पुत्र मोहम्मद युसुफ ने हाल ही में अपने पेट से 800 ग्राम सोना निकलवाया है, जो कई दिनों तक मुरादाबाद के डॉक्टर के नर्सिंगहोम में एडमिट था। 

कई डॉक्टरों की सोना तस्करों से है सांठ-गांठ

युवाओं के पेट से सोना निकालने का काम कई डॉक्टर कर रहे हैं, जिनकी सोना तस्करों से सांठ-गांठ है। सूत्रों ने बताया कि गहराई से छानबीन की गई तो डॉक्टरों और सोना तस्करों के पूरे रैकेट का राजफाश हो सकता है।

Advertisment

डॉक्टर और सोना तस्करों ने जुटाई अवैध संपत्ति

सूत्रों के मुताबिक इस काम में डॉक्टर और सोना तस्करों ने पिछले कुछ वर्षों में अकूत संपत्ति इकट्ठा की है, सोने की इस तस्करी में जो युवा शामिल हैं। अगर उनके यहां छापेमारी होती है तो खाड़ी देशों की मुद्राएं भी मिल जाएंगी।

खुद को बताते हैं हार्निया विशेषज्ञ

Advertisment

जो डॉक्टर तस्करों के लिए काम कर रहे हैं। वह खुद को हार्निया विशेषज्ञ बताते हैं। उनका कहना है कि वह तो मरीजों के हार्निया का ऑपरेशन करते हैं। इसी की आड़ वह तस्करों के पेट से सोने का कैप्सूल निकाल रहे हैं।

अइइइ

मामले की जांच चल रही है, संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद।

Advertisment
Advertisment