/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/1004886818-2025-08-23-09-05-07.jpg)
थाना सिविल लाइन Photograph: (Moradabad)
मुरादाबाद वाइबीएन संवाददाता मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के ग्राम महलकपुर निजामपुर में शुक्रवार को एक युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से बात करने लगा। साथ ही उसने शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश की।
घर में जबरन घुस आया, विवाह में बदनामी की आशंका
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 20 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी मल्हकपुर निजामपुर निवासी अशोक पुत्र प्यारे लाल उसके घर में घुस आया। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी उसकी बदनामी कर उसके विवाह का रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर सकता है। आरोपी पिछले काफी समय से उसे फोन पर भी परेशान कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।