Advertisment

नगर निगम से व्यापारियों की लड़ाई में साथ देने उतरी सांसद रूचिवीरा

नगर निगम की मनमानी के खिलाफ आंदोलित व्यापारियों के समर्थन में अब सपा सांसद रुचिवीरा आ गईं हैं। वह सोमवार को हैलेट रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंची। उन्होंने व्यापारियों का दर्द जाना।

author-image
Anupam Singh
ेकि

सांसद रूचिवीरा का स्वागत करते व्यापारी।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

नगर निगम की मनमानी के खिलाफ आंदोलित व्यापारियों के समर्थन में अब सपा सांसद रुचिवीरा आ गईं हैं। वह सोमवार को हैलेट रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंची। उन्होंने व्यापारियों का दर्द जाना। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि निगम व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। दुकानों के कई-कई गुना किराया बढ़ा दिया गया है। प्रीमियम दिए जाने के बाद भी दोबारा से देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सपा सांसद ने आश्वस्त किया वह व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। इस संदर्भ में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के अलावा जिलाधिकारी अनुज सिंह से जल्द ही वार्ता की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, आदित्य चौधरी, शैलेंद्र चौहान, विशालकांत एडवोकेट, तरुण गुप्ता, मोहित वर्मा, आशीष विश्नोई, वेद प्रकाश सैनी आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: आतंकी उल्फत हुसैन के खिलाफ सबूत लेकर कोर्ट के सामने पेश हुई एटीएस

साप्ताहिक बाजार लगवाने पर व्यापारियों ने सांसद का किया स्वागत

Advertisment

मुरादाबाद फुटपाथ व्यापारी एसोसिएशन के एक  प्रतिनिधि मंडल ने उनके साप्ताहिक बाजार लगवाने की खुशी में सांसद रुचि वीरा का उनका सिविल लाइंस स्थित आवास पर शॉल एवं बुके पेश करके स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि सांसद रुचि वीरा ने जिलाधिकारी से बात करके उनके बाजार लगवाने में मुख्य भूमिका अदा की है, जिससे फड़ व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और आज सांसद के आवास पर पहुंच कर प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद रुचि वीरा को गुलदस्ता पेश करके स्वागत किया गया एवं शाल पेश करके सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें: Moradabad: एकादशी के जुलूस पर महानगर की सड़के अबीर गुलाल से सराबोर, झांकियां लोगों का मोहती रही मन

डीएम के मौखिक निर्देश लगेगा बाजार

Advertisment

इस संबंध में पत्रकारों द्वारा जब सांसद रुचि वीरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि याद दिला दें, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा साप्ताहिक बाजार बंद कराए जाने के निर्देश के क्रम में मुरादाबाद प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिए जा रहे थे। फड़ व्यापारी अपनी समस्या को लेकर पिछले दिनों सांसद रुचि वीरा से मिले और बाजार लगवाने की गुहार लगाई। सांसद रुचि वीरा ने जिलाधिकारी से बात करके ईद तक साप्ताहिक बाजार बंद न किए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने ईद तक साप्ताहिक बाजार लगाने की मौखिक रूप से अनुमति दे दी है। इसके बाद  फुटपाथ व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सांसद रुचि वीरा का आभार जताते हुए उनका स्वागत किया है।

Advertisment
Advertisment