Advertisment

राहुल गांधी को पार्टी छोड़ देनी चाहिए: आचार्य प्रमोद कृष्णम

कल्कि पीठाधीश्वर और भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज मुरादाबाद पहुंचे। एक निजी होटल में मीडिया से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और संजय राउत भारत का फिर से विभाजन करवाना चाहते हैं।

author-image
Anupam Singh
dvgg

आचार्य प्रमोद कृष्णम।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

कल्कि पीठाधीश्वर और भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज मुरादाबाद पहुंचे। एक निजी होटल में मीडिया से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और संजय राउत भारत का फिर से विभाजन करवाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता से मिलने को सांसद की ना और मुस्लिम की युवक की हत्या पर हर संभव मदद का भरोसा, जनता समझती है

दुश्मन के मरने पर हम करते हैं सम्मान

उन्होंने कहा कि हम मुर्दों से लड़ाई नहीं करते। भारत का शौर्य-पराक्रम और भारत की बहादुरी इतिहास में दर्ज है। छत्रपति शिवाजी महाराज गुरु गोविंद सिंह,महाराणा प्रताप, या जितने भी हमारे राष्ट्रीय हीरो रहे है,इन्होंने कभी सनातन के सिंद्धान्त को नही तोड़ा और किसी की कब्र को हटाना ये तो तालिबान के काम है। सनातन इसकी अनुमति नहीं देता,दुश्मन के मर जाने के बाद भी हम उसका सम्मान करते है।

यह भी पढ़ें:भोजपुर के लकड़ी कारोबारी के बेटे की ईंट से कूचकर हत्या

आंतकवादियों से नहीं डरता भारत

भारत आईएस की धमकी में नहीं आया और ना ही भारत आतंकवादियों से डरता है और जहां तक वफ्फ बोर्ड का सवाल है तो तमाम मुस्लिम-भाई बहनों से प्राथना करता हूं कि सरकार पर भरोसा करें,उनका भला वफ्फ बोर्ड नहीं करेगा, उनका भला भारत के भले में है। यहां जो भूमि है वो भारत की है,इस देश की भूमि पर देश का कब्जा होना चाहिए,सरकार जनता के हित मे फैसले लेती है। किसी भी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करके ये मेसेज देना चाहते है,ये जमीन हमारी हो गई तो इस देश पर एक बार मुगलों ने भी कब्जा किया था। वो भी चले गए अंग्रेज भी चले गए तो उनकी क्या विसात है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad:कार सवार बदमाशों ने किया नाबालिग का अपहरण,घटना सीसी कैमरे में कैद

संभल जामा मस्जिद चल रही पुताई विवाद पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

रंग किसी सम्प्रदाय का नहीं होता, जितने भी रंग है ये भारतीय संस्कृत के है,मुझे लगता है इस विवाद का कोई लॉजिक नहीं है।

Advertisment
Advertisment