Advertisment

नगर निगम व्यापारियों संग खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, सुबह दुकानें सील की और शाम को खोल दी

पखवाड़े भर से शहर के व्यापारी नगर निगम ज्यादतियों से परेशान हो गए हैं। वह ठीक ढंग से होली के इस सीजन में अपना कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम कभी बकायेदारी का नोटिस भेज देता है तो कभी सुबह में दुकानों में सील लगा आता और शाम को जाकर तोड़ देता है।

author-image
Anupam Singh
fghgh

सुबह में दुकान को सील करते नगर निगम के कर्मचारी। Photograph: (हिमांशु शुक्ला।)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

पखवाड़े भर से शहर के व्यापारी नगर निगम ज्यादतियों से परेशान हो गए हैं। वह ठीक ढंग से होली के इस सीजन में अपना कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम कभी व्यापारियों को बकायेदारी का नोटिस भेज देता है तो कभी सुबह में दुकानों में सील लगा आता और शाम को जाकर सील को तोड़ देता है। नगर निगम की इस हरकत से शहर का व्यापारी वर्ग परेशान हो गया है।

 यह भी पढ़ें:Moradabad:तमंचे के बल पर मिनी बैंक संचालक से लूट की वारदात,जांच में जुटी पुलिस।

 मंगलवार को भी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में टीम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बुध बाजार स्थित आर्य समाज की छह दुकानों पर लाखों रुपये का बकाया होने पर सील करने की कार्रवाई की। सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेयर विनोद अग्रवाल से वार्ता भी की। शाम को शिव सेना नेता वीरेंद्र अरोड़ा ने भीमेयर विनोद अग्रवाल के सामने दुकानों को सील करने का मुद्दा उठाया और शाम को दुकानों की सील खोल दी गई।

यह भी पढ़ें:नवीन मंडी पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट, मचा हड़कंप, यंग भारत की खबर का असर

Advertisment

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि बकाया टैक्स जमा करने के लिए व्यापारियों ने कुछ समय मांगा है। जल्द ही पूरा टैक्स जमा किए जाने का आश्वासन भी दिया है। अध्यक्ष बुद्ध बाजार व्यापार मंडल के संदीप बजाज ने भी साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को सील किए जाने को गलत बताया। कहा कि होली का त्योहार निकट है। रमजान चल रहे हैं।

किहहीी
शाम में दुकान से सील नगर निगम ने हटा ली।

 नगर निगम ने मंगल बाजार को हटवाया

कोतवाली पुलिस के साथ नगर निगम की टीम ने अवैध मंगल बाजार को हटवाने की कार्रवाई की। सामान जब्त करने की भी चेतावनी दी। कोतवाली पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सीधे मुकदमा दर्ज करने की बात कही। निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ग्वाल के साथ चौमुखापुल पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से मंगल बाजार लगाए फड़ विक्रेताओं को हटवाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में चौमुखापुल का इलाका साफ हो गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मंगल बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment