/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/7M0h7ozSzKEnaYlOVieU.jpg)
मौसम
मौसम विभाग ने भले ही मुरादाबाद में आंधी व बारिश का अंदेशा जताया है। मगर अभी तक ना आंधी चली है और ना ही बारिश हुई है। रात के तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है। अभी मुरादाबाद का मौसम सुहावना है। बादल छाये हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है, जो पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर बताया जा रहा है। मगर दिन का तापमान बुधवार जितना आज भी रहने का अनुमान है। बुधवार को 37 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुरादाबाद में कब होगी बारिश और कब निकलेगी धूप? मौसम का हर घंटे कैसा रहेगा हाल? यह सब जाने यंग भारत के साथ। पूरे दिन मुरादाबाद का पारा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 16 किलोमीटर रहेगी। सूर्योदय सुबह 05:54 AM बजे होगा, सूर्यास्त शाम 06:38 PM बजे होगा। मुरादाबाद में 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार मुरादाबाद में आज बृहस्पतिवार को 35 डिग्री सेल्सियस, कल शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस, परसो शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है। 10 और 11 अप्रैल को इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का अनुमान, 13 तक बदला रहेगा मौसम
10 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
11 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें होने के आसार हैं।
12 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।