Advertisment

Noida की 10वीं टॉपर डिफेंस में बनाना चाहती है करियर

गौतमबुद्ध नगर में 10वीं की टॉपर तन्वी नागर ने पेपर के दिनों में 6 घंटे तक पढ़ाई की। कहीं सवाल फंस जाए या समझ नहीं आने पर यू ट्यूब से लिंक निकालकर उसे जरूर देखती है। उनका कहना है कि इंटरनेट जानकारी का खजाना है।

author-image
YBN News
Tanvi Nagar noida topper, up board result
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर में 10वीं की टॉपर तन्वी नागर ने पेपर के दिनों में 6 घंटे तक पढ़ाई की। कहीं सवाल फंस जाए या समझ नहीं आने पर यू ट्यूब से लिंक निकालकर उसे जरूर देखती है। उनका कहना है कि इंटरनेट जानकारी का खजाना है। लेकिन सही प्रयोग से ही इसका फायदा लिया जा सकता है। इसलिए जब फंसे तब ही इसका प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहना चाहिए। उनका कहना है कि ये टाइम किलर मशीन है।

क्या है आगे का लक्ष्य?

तन्वी का लक्ष्य डिफेंस में जाने का है। इसके लिए वो अभी से तैयारी कर रही है। इसके लिए अखबार और जीके को मजबूत कर रही है। साइंस स्ट्रीम में उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने 600 में से 570 अंक मिले। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिंदी में 91, अंग्रेजी में 97, मैथमेटिक्स में 100, साइंस में 96, सोशल साइंस 93 और कंप्यूटर 93 अंक हासिल किए।

पिता को मानती हैं रोल मॉडल

उन्होंने बताया कि टाइम मैनेजमेंट और टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से काफी परेशानी कम हो जाती है। एक साथ पढ़ने की बजाए साल भर पढ़ना बेहतर है। उनका लक्ष्य डिफेंस में जाने का है। उनके पिता दीपक नागर पेशे से प्राइवेट जॉब करते है। वहीं माता सुनीता हाउस वाइफ है। उन्होंने बताया कि टीचरों ने उनका पूरा साथ दिया। पिता को रोल मॉडल मानती है। उनके कहने पर ही चलती हूं।

मार्क्स कटने का डर

उन्होंने बताया कि एग्जाम के समय सिर्फ मैथ में परेशानी लग रही थी। पेपर अच्छा गया था लेकिन लग रहा था कही मार्क्स कट न जाए। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 100 नंबर हासिल किए। उनको नहीं पता था कि वो जिला टॉप कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ।

Advertisment
Noida UP Board Result UP Board Result 2025
Advertisment
Advertisment