Advertisment

Noida में कपड़ा प्रेस कंपनी में  फंटे 2 स्टीम बॉयलर, 19 लोग हुए जख्मी

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में स्टीम बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने की आवाज से कंपनी के शीशे तक टूट गए। यहां दो स्टीम बॉयलर फटे है। इसकी आवाज और टुकड़ों की चपेट में काम कर रहे करीब 19 लोग आ गए।

author-image
Jyoti Yadav
नोएडा में कपड़ा प्रेस कंपनी में  फंटे 2 स्टीम बॉयलर, 19 लोग हुए जख्मी
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क | नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में स्टीम बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने की आवाज से कंपनी के शीशे तक टूट गए। यहां दो स्टीम बॉयलर फटे है। इसकी आवाज और टुकड़ों की चपेट में काम कर रहे करीब 19 लोग आ गए। जिनको मामूली चोट लगी है। मौके पर थाना सेक्टर-63 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने कंपनी के अन्य लोगों की मदद से घायलों की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें अधिकांश को छूट्‌टी दे दी गई है। वहीं बॉयलर कैसे फटा इसकी जांच की जा रही है। 

Advertisment

कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए

पुलिस ने बताया कि घटना साढ़े बारह बजे के आसपास की है। यहां  सी-122, सेक्टर-63 नोएडा में विंडसर कंपनी में कपडे़ प्रेस करने का काम होता है। यहां 02 स्टीम बॉयलर के फटने से कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए। कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हल्की फुल्की चोट आई है। जिनमें से 7 पुरुष और 1 महिला कर्मचारी (सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष) को निजी हॉस्पिटल, सेक्टर-71 में एडमिट कराया गया है। 

कर्मचारी अस्पताल में भर्ती 

Advertisment

बाकी शेष 12 कर्मचारी (पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष) को निजी हॉस्पिटल सेक्टर-63, में एडमिट कराया गया है। सभी घायल सामान्य स्थिति में है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद है। डीसीपी राम बदन ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला झुलसा नही है। और न  ही आगजनी हुई है। बॉयलर फटने के कारणों का पता किया जा रहा है।

Noida
Advertisment
Advertisment