/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/Kgcnk7deKAoZLKY0zBba.jpg)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
Advertisment
Greater noida के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाला है। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराया जा रहा है। फैक्ट्री से उठ रहे धुंए के गुबार को देख औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2025
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/1FTg0x84Wn
धुंए के गुबार वाला यह वीडियो हो रहा वायरल
Advertisment
फैक्ट्री से उठ रहे धुंए के गुबार वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गर्मी बढ़ने के साथ हुई आग की इस भयंकर घटना ने जहां एक ओर फैक्ट्री मालिकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, वहीं दमकल विभाग को भी यह समझ आ गया है आने वाले दिनों उनके सामने आग की घटनाओं पर काबू पाना बड़ी चुनौती होगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं के लेकर फैक्ट्रियों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ फैक्ट्री में जरूरी अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की जाएगी।
आग बुझाने में लगाए गए 14 फायर टेंडर
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इकोटेक - तीन थानाक्षेत्र अंतर्गत इंडिस्ट्रयल एरिया में एक कूलर फैक्ट्री में आग लगी थी। दोपहर में मिली इस घटना की सूचना पर दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। आग के विकराल रूप धारण करने पर छह फायर टेंडर और भेजे गए। इसके अलावा आसपास के फायर स्टेशन से भी आठ फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ के मुताबिक आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
Advertisment