Advertisment

चुनाव के मंच पर नजर आएंगे Akash Anand, श्यामप्रसाद खैरवार बोले- SP और BJP ने दलित को यूज किया

मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर बसपा के पूर्व सांसद व मेरठ कॉर्डिनेटर श्याम प्रसाद खैरवार ने कहा कि वे चुनाव के मंच पर नजर आएंगे। आकाश आनंद को बहन जी ने माफ कर दिया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बसपा ने डा. अंबेडकर को याद किया
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।

Noida | akash anand bsp | bsp chief mayavati | नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में अंबेडकर जयंती पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में बसपा के पूर्व सांसद व मेरठ कॉर्डिनेटर श्याम प्रसाद खैरवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दलित प्रेरणा स्थल में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। श्याम प्रसाद खैरवार ने अपने संबोधन में कहा कि 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। बसपा का कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट गया है। आने वाले चुनाव में बसपा किसी दल के साथ गठबंधन करेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी नेता बहन मायावती इस संबंध में जो फैसला लेंगी, वही सर्वमान्य होगा। 

वक्फ संसोधन पर बोले- हम मुसलमानों के साथ

मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर श्याम प्रसाद खैरवार ने कहा कि वे चुनाव के मंच पर नजर आएंगे। आकाश आनंद को बहन जी ने माफ कर दिया है। पिछली घटनाओं का भी जिक्र उन्होंने किया और कहा कि बहन मायावती सर्व समाज की नेता हैं। इस दौरान सपा और भाजपा पर जमकर तंज कसते हुआ कहा कि सपा और भाजपा दोनों ही दलितों को अपनी राजनी‌ति के लिए यूज कर रहे हैं। वक्फ बिल संशोधन पर बोले कि हम मुसलमानों के साथ हैं। 

मुसलमानों का हितैषी नहीं है कानून

यह कानून मुसलमानों का हितैषी नहीं है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम जी सुमन के बयान पर कहा यह दलित लोगों की आवाज नहीं उठाते। यही नहीं संसद भवन में विवादों की बात करते हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रुट भी डायवर्ट किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

BSP Chief Mayawati akash anand bsp bsp Noida
Advertisment
Advertisment