/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/6kSXpYvkRh7ZC2oM7vDf.jpg)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क
भारत टेक्स के दूसरे संस्करण का केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लैंप लाइटिंग कर शुरु किया। यह शो इंडिया एक्सपो सेन्टर एवं मार्ट में 12 से 15 फरवरी तक चलेगा, इस शो में देश व दुनिया भर के खरीदार शामिल हो रहे हैं। भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प, प्रतिष्ठित वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है, जिसका आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के समर्थन से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) करती है। इस मेगा इवेंट का आयोजन दो प्रमुख स्थलों पर किया जा रहा है, जिसमें एक इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हस्तशिल्प, गार्मेंट मशीनरी और डाइ एवं केमिकल तीनों को एक साथ आयोजित किया गया है। वहीं भारत मंडपम, नई दिल्ली (14 से 17 फरवरी, 2025) में संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन का प्रदर्शन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हुए। इस वर्ष का भारत टेक्स स्थिरता, परिपत्रता और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर कपड़ा उद्योग को बदलने पर केंद्रित है।
आज ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में #bharattex2025 के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट, डाइंग, केमिकल्स और गारमेंट मशीनरी एक्सपो का शुभारंभ किया। यह सिर्फ एक एक्सपो नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम है! भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की समृद्ध विरासत और आधुनिक तकनीक का संगम हमें वसुधैव… pic.twitter.com/onHesDVOCX
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 12, 2025
भारत टेक की पहली वर्षगांठ
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत टेक की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं। आज छह हजार के लगभग खरीदार आए हैं। दुनिया का सबसे बड़ा भारत टेक्स्टाइल्स का बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक एक्सपो नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतीय कपड़ा उद्योग की समृद्ध विरासत और आधुनिक तकनीक का संगम हमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार में किस तरह से भारत का टेक्सटाइल्स बढ़ रहा है वह सबके सामने है। टेक्सटाइल्स के लिए मशीने विदेशों से मंगाना पड़ता है उन्होंने कहा कि जब बायर यहां है तो मशीने भी यहीं बननी चाहिए। आज हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में देख रहा हूं 27 करोड़ का कारोबार हो रहा था, आज हम लगभग पचास हजार को छूने जा रहे हैं। ये बताया है कि हैंडीक्राफ्ट केमिकल्स की जो चुनौतियां हैं, उन चुनौतियों को भी हमें टेक्सटाइल्स सेक्टर में लेना पड़ेगा।
#BharatTex2025 में हैंडीक्राफ्ट, डाइंग, केमिकल्स और गारमेंट मशीनरी की आधुनिक तकनीक और इनोवेशन को देखकर विश्वास और मजबूत हुआ कि भारत जल्द ही टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा। मजबूत टेक्सटाइल इकोसिस्टम, इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और टेक्नोलॉजी के साथ, भारत का टेक्सटाइल… pic.twitter.com/1QXxS3FthK
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 12, 2025
भारत सरकार उद्योग के साथ रोडमैप तैयार
आज पूरी दुनियां में डाई सेक्टर का मार्केट 42 बिलियन का मार्केट है आने वाले दिनों में 60 बिलियन का मार्केट बनने वाला है। भारत सरकार उद्योग के साथ मिलकर एक जो रोड मैप बनाया है उसमें सभी समाहित हैं। हम इसे 350 बिलियन का मार्केट लेकर जाएंगे। 40 बिलियन का एक्सपोर्ट रखा है उसे हमें 100 बिलियन डालर तक लेकर जाएंगे।हमारी जिम्मेदारी बनती है पहले देश वासियों की सेवा करें उसके बाद एक्सपोर्ट करें। भारत की आर्थिक गति नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है, हम तीन बिलियन से बढ़ाकर पांच बिलियन तक ले जाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, भारत टेक के पार्टनर राकेश कुमार सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
आज ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में #BharatTex2025 के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट, डाइंग, केमिकल्स और गारमेंट मशीनरी एक्सपो का शुभारंभ किया। यह सिर्फ एक एक्सपो नहीं, बल्कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर के भविष्य का ब्लूप्रिंट है—जहां ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी मिलकर नए अवसर गढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/EXc2jdqAL9
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 12, 2025