/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/24/ZkKJwXUYr6wrt9Z734dV.jpg)
Film City will be located on a 1,000-acre area in Sector 21 Photograph: (X)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-21 में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण कार्य मार्च में शुरू हो जाएगा। शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से मार्च में समय मांगा गया है। उधर फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर 27 फरवरी को परिवार के साथ मौके पर जमीन का कब्जा लेने पहुंचेंगे। विकासकर्ता कंपनी की तरफ से फिल्म सिटी में फेस के हिसाब से होने वाले निर्माण कार्य का लेआउट प्लान भी तैयार कर लिया है।
लेआउट प्लान को मिलेगी मंजूरी
यमुना प्राधिकरण में जमा कर दिया। उम्मीद है कि 27 फरवरी को ही लेआउट प्लान भी मंजूर हो जाएगा। फिल्म सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे व्यावसायिक गतिविधियां भी होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी पहले चरण में 270 एकड़ में विकसित किया जाएगा। बेव्यू और रियल इस्टेट की कंपनी भूटानी मिलकर फिल्म सिटी विकसित करेगा। सबसे ज्यादा राजस्व के हिसाब से बोली लगाने पर बोनी कपूर की कंपनी को फिल्म सिटी निर्माण टेंडर हासिल किया था।
एक हजार एकड़ में विकसित किया जाना है
अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को एक हजार एकड़ में विकसित किया जाना है। पहला चरण 230 एकड़ और दूसरा चरण 670 एकड़ में विकसित होगा। सेक्टर-21 में बनने अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। सेक्टर-21 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ दो अलग-अलग रैंप का निर्माण किया जाएगा। रैंप निर्माण के लिए प्राधिकरण निविदा जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि रैंप निर्माण के लिए टेंडर जारी हो जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद मार्च में रैंप का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।