Advertisment

कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं व उपस्थित आम नागरिकों को अपने संबोधन में कहा कि महिला अपमान करने की प्रतियोगिता अक्सर भाजपा के विजय शाह जैसे नेताओं में रहती है। 

author-image
Mukesh Pandit
Congress Protest Against Bjp
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में जेवर तहसील पर प्रदर्शन किया। 

भाजपा महिला अपमान करने में अग्रणी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं व उपस्थित आम नागरिकों को अपने संबोधन में कहा कि महिला अपमान करने की प्रतियोगिता अक्सर भाजपा के विजय शाह जैसे नेताओं में रहती है। हमारे देश की बहादुर बेटियों भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सेना में उल्लेखनीय योगदान दिया है व अपना एक अलग मुकाम हासिल कर देश की महिला शक्ति को गौरवान्वित किया है। 

ओछी टिप्पणी करना अक्षम्य अपराध

उनके बारे में अभद्र, अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी देश की 75 करोड़ महिलाओं का अपमान है। संवैधानिक पद पर आसीन विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान हमारे देश, नारी शक्ति और सेना का अपमान है। सेना की महिला अधिकारी को केंद्र में रखकर राजनितिक मंच से ओछी टिप्पणी करना अक्षम्य अपराध है हम कांग्रेस कार्यकर्त्ता इसका घोर विरोध करते है।

पूरा विपक्ष सेना के साथ 

जिला कांग्रेस सचिव सूबेदार सतपाल फौजी ने उपस्थित जनसमूह को यलगार करते हुए कहा कि आज देश में सेना के शौर्य को लेकर आम जनता से लेकर सरकार और पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है हमारी सेना ने आज़ादी के बाद से अब तक पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को कई बार सबक सिखाया है। 

देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग 

Advertisment

प्रदर्शन के बाद जेवर तहसील में उपजिलाधिकारी महोदय अभय सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय को बर्खास्त करने व उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल फौजी, धर्म सिंह बाल्मीकि, सतीश शर्मा, तकी मोहम्मद, श्रुति कुमारी, रिज़वान चौधरी, महाराज सिंह नागर, देवेश चौधरी, अरविन्द रेक्सवाल, ओमकार राणा, सुबोध भट्ट, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment