नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
फेज़-1 थाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल हालत में गिरफ्तार किया गया बदमाश मंगलवार सुबह तड़के पुलिस को चकमा देकर डिस्ट्रिक्ट अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और मामले में आनन फानन में तीन टीमों का गठन कर बदमाश की तलाश में लगाया गया। दोपहर तक पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चेंकिंग के दौरान रोकने पर भाग निकले थे
एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-15ए के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बाइक पर आए संदिग्ध को रूकने के लिए कहा था तो वह वहां से भागने लगे। इस दौरान पुलिस से घिरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी थी। जिसकी पहचान बेगूसराय के रहने वाले श्याम कुमार के रूप में हुई थी। वहीं उसके साथी समीर अली को भी पकड़ा गया था। घायल हाल में श्याम कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
तीन पुलिस कर्मियों पर केस
बदमाश पर नजर रखने के लिए एसआई विवेक, भूपेंद्र और सुनील तैनात थे। उनकी लापरवाही से बदमाश वहां से निकला। इस लापरवाही के संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं श्याम कुमार भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार श्याम कुमार पर 8 केस दर्ज हैं। जिसमें लूट, चोरी, स्नैचिंग समेत अन्य मामले हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद पुलिस वालों का ध्यान उसके ऊपर से हटते ही वह मंगलवार तड़के सुबह 6 बजे वहां से फरार हो गया।
बिहार भागने की फिराक में था बदमाश
दोबारा गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि पुलिस वालों को किसी दूसरे काम में व्यस्त देखने के बाद वह चुपचाप वहां से निकल गया था। जिसके बाद वह अपनी बहन के घर गया और उसने अपने कपड़े भी चेंज किया। इसके बाद वह ट्रेन से बिहार भागने की तैयारी कर रहा था।
200 कैमरों को किया चेक
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में लगई टीम ने 200 से अधिक कैमरों को चेक किया। जहां से श्याम कुमार के संबंध में क्लू मिला था। इसी के आधार पर पुलिस टीम की चेकिंग को लगाया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अनजान लोगों की मदद से कुछ लोगों से संपर्क का प्रयास किया था, हालांकि पुलिस की टीम ने उसे एनसीआर छोड़ने से पहले ही पकड़ लिया। फरार होने के बाद उसने कुछ पॉइंट पर गोली लगने के बाद ठीक से चलने का प्रयास किया था।