Advertisment

Noida News: AMITY Group के डा अशोक कुमार चौहान को मिला ‘लिवर चैंपियन अवार्ड’

लिवर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान को नई दिल्ली के उपराज्यपाल डा वी के सक्सेना द्वारा ‘लिवर चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

author-image
Suraj Kumar
AMITY Group
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क। लिवर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए एमिटीशिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान को नई दिल्ली के उपराज्यपाल डा वी के सक्सेना द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में ‘लिवर चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आइएलबीएस) द्वारा विश्व लीवर दिवस पर स्वस्थ लिवर-स्वस्थ्य भारत कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कई माननीय रहे मौजूद 

 इस अवसर पर नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आइएलबीएस के निदेशक डा एस के सरीन भी उपस्थित थे। विदित हो कि एमिटी समूह के संस्थानों ने ‘सहानुभूति अभियान’और ‘प्रोजेक्ट प्रकाश’ जैसी राष्ट्रीय पहलों के प्रभाव को बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. चौहान ने एमिटी शिक्षण संस्थानों के माध्यम से देश भर में जागरूकता और निवारक रणनीतियों का समर्थन करके यकृत रोगों की रोकथाम में मदद की है। 

स्वस्थ समाज का होना बेहद महत्वपूर्ण है- अशोक कुमार चौहान

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक स्वस्थ समाज का होना बेहद महत्वपूर्ण है। लिवर जो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से प्रमुख अंग है उसको स्वस्थ बनाये रखने के लिए जागरूक रहना जरूरी है। भारत का स्वास्थ्य दर्शन सभी के सुखी एंव रोग मुक्त होने की कामना करता है और यह सर्वहिताय का भाव प्राचीन समय से भारत के डीएनए में है। डा चौहान ने कहा कि आप खानपान पर नियंत्रण करके, शराब व अन्य नशीली वस्तुओं के सेवन से बच कर अपने लिवर को स्वस्थ बना सकते है जिससे ना केवल शरीर स्वस्थ होगा बल्कि समग्र स्वस्थ समाज का निर्माण होगा जो विकसित भारत की सफलता का प्रथम पायदान है। आज देश में सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

Advertisment
Advertisment