Advertisment

Greater Noida में वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत, दुर्घटना के बाद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जारचा थाना क्षेत्र में एनटीपीसी रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बंसल वायर कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। कंपनी के सामने एक अज्ञात वाहन ने 42 वर्षीय रामभूल को टक्कर मार दी।

author-image
Jyoti Yadav
Employee dies in vehicle collision, employees protest after accident
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क |जारचा थाना क्षेत्र में एनटीपीसी रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बंसल वायर कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। कंपनी के सामने एक अज्ञात वाहन ने 42 वर्षीय रामभूल को टक्कर मार दी, जो मेरठ के मुंडाली का निवासी था। घटना तब हुई जब रामभूल अपनी ड्यूटी खत्म करके कंपनी से बाहर निकले और सड़क पर पहुंचे। 

 कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामभूल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद बंसल वायर कंपनी के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी दादरी रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे यह सड़क बेहद खतरनाक हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

greater noida | Greater Noida Authority

greater noida Greater Noida Authority
Advertisment
Advertisment