नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
नोएडा के फेज-2 में एक प्लास्टिक दाने से रैपर बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। आग तड़के तीन बजे लगी। सूचना मिलते ही 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग कंपनी के बेसमेट में लगी थी। आसपास की कंपनियों को भी पूरी तरह से बचा लिया गया। वहां आग नहीं फैली। इस आग में कोई फंसा नहीं था। आग लगने के दौरान सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। हालांकि आग से लाखों के नुकसान होने की जानकारी है।
सीएफओ ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली कि प्लॉट नंबर सी-44 फेस 2 सती पॉलीप्लास्ट नामक कंपनी में आग लगी है। पहले दो गाड़ियों को भेजा गया। आग फैलती चली गई। इसके बाद एक-एक करके 15 गाड़ियों को भेजा गया। इसमें दो गाड़ियां गाजियाबाद से बुलाई गई थी। आग को बाहर की ओर से अंदर तक लगी थी। प्राथमिक जांच में शॉट सर्किट की वजह हो सकती है। केमिकल और प्लास्टिक दाना होने के चलते आग तेजी से फैली।
4 घंटे में किया काबू
आग तेजी से फैली थी। जिसे काबू करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग गया। आसपास की कंपनियों को सुरक्षित रखने के वहां भी पानी का छिड़काव किया गया। ताकि आग न फैले। आग को समेटते हुए सिर्फ एक स्थान पर किया गया जिसके बाद काबू पाया जा सका। आग से कंपनी के बेसमेंट में रखा सारा सामन जलकर राख हो चुका है।
कोई जनहानि नहीं
सीफओ ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं है। आग जिस समय लगी सभी कर्मचारी बाहर आ चुके थे। पहले इन लोगों ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना देने में देरी होने की वजह से आग फैल गई। अन्यथा आग को कम समय में काबू किया जा सकता था।