Advertisment

Greter Noida निक्की हत्याकांड: हिरासत से भागने पर पुलिस ने विपिन भाटी को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, पुलिस ने पैर में गोली मारकर फिर गिरफ्तार किया।

author-image
Dhiraj Dhillon
Nikki and Vipin Bhati
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ के दौरान विपिन को सिरसा चौराहे के पास पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था, तभी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

File Photo Vipin and Nikki

निक्की हत्याकांड ने दहला दिया क्षेत्र

यह मामला दो दिनों से सुर्खियों में है। आरोपी विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को मासूम बेटे के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत से भागते समय पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निक्की की बहन की तहरीर पर विपिन के अलावा जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर को भी आरोपी बनाया है। बता दें कि मामले की वादी निक्की की बहन कंचन भी उसी घर में ब्याही है।

जानें क्या है पूरा मामला

यह दिल दहलाने वाली वारदात कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई। आरोप है कि दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर निक्की को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को उसकी बहन कंचन ने पड़ोसियों की मदद से पहले फोर्टिस हॉस्पिटल, और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

File Photo Nikki

पीड़िता का परिवार बोला-  शादी से ही कर रहे थे प्रताड़ित

निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के दो भाइयों विपिन और रोहित भाटी से हुई थी। पीड़िता के पिता भिकारी सिंह के मुताबिक शादी में स्कॉर्पियो और अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। परिवार ने एक और कार भी दी, लेकिन प्रताड़ना और मारपीट जारी रही। कई बार पंचायत भी हुई, मगर ससुराल वालों ने समझौते की अनदेखी की।

Advertisment

बहन कंचन ने अपने बयान में क्या कहा

कंचन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना वाले दिन उसकी सास दया ने ज्वलनशील पदार्थ विपिन को दिया, जिसके बाद उसने निक्की पर डालकर आग लगा दी। इस दौरान निक्की को बेरहमी से पीटा गया और गले पर हमला भी किया गया। कंचन ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट हुई। कंचन ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो पुलिस के पास सबूत के तौर पर मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Greater Noida Nikki murder case | crime news | Greater Noida News

Greater Noida News crime news Greater Noida Nikki murder case
Advertisment
Advertisment