/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/22/Wuh4E4X9vvgoNM2ub8S8.jpg)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआइएसएम) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मुंबई में 'देश का प्रकृति परीक्षण अभियान' के पहले चरण के समापन पर एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर आईएएस मानवेन्द्र सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्राकृतिक परीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी
आईएएस मानवेन्द्र सिंह, जो कि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष निदेशालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय भागीदारी ने अभियान को नई दिशा दी और उनके कार्य के प्रति समर्पण ने सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रतापराव जाधव, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।
अधिकारियों ने की प्रशंसा
समारोह में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे वैद्य जयंत देवपुजारी और वैद्य राजेस कुतेचा, ने आईएएस मानवेन्द्र सिंह की सराहना की। उन्होंने अभियान में उनके योगदान को महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की घोषणा
समारोह में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड विलियम्स स्टेनिंग ने अभियान के पांच रिकॉर्डों की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री, प्रतापराव जाधव को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य प्रणालियों के विकास के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए आयुर्वेद और आयुष पद्धतियों के विस्तार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।