/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/dengue-cases-2025-09-04-21-02-59.jpg)
नोएडा, वाईबीएन डेस्क।लगातार बारिश और जगह-जगह जलजमाव होने से गौतमबुद्ध नगर में डेंगू का प्रकोप तेजी से लोगों को डस रहा है। जिसे में बृहस्पतिवार को डेंगू के 23 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 153 हो गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें सक्रिय रूप से डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रयास कर रही हैं। इसके बावजूद डेंगू के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।
पांच मरीज अस्पताल में भती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि नए संक्रमित मरीजों में से पांच की हालत ऐसी है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बाकी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। इससे मच्छरों के पनपने पर रोक लगेगी। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों से फोन पर संपर्क बनाए हुए है। उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ली जा रही है। प्रभावित इलाकों में निरीक्षण और लार्वा नष्ट करने का अभियान लगातार जारी है।
पानी जमा न होने दें
श्रुति कीति ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर यह अपील की जा रही है कि घरों, छतों, कूलर और गमलों में पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने से मच्छर पनपते है और डेंगू फैलता है। greater noida | Noida | hospital near noida | noida city | noida news | Noida Noida Report