Advertisment

Noida- Delhi DND Flyway पर एक महीने तक रहेगा जाम का संकट, जानें क्या है वजह?

नोएडा-दिल्ली डीएनडी फ्लाईवे पर एक महीने तक मरम्मत कार्य चलेगा। दो लेन बंद होने से जाम बढ़ेगा। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

author-image
Dhiraj Dhillon
DND Flyway

डीएनडी फ्लाईवे Photograph: (X.com)

नोएडा, वाईबीएन डेस्क। नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे की दो लेन अगले एक माह बंद रहेंगी। यह निर्णय फ्लाईवे की मरम्मत के लिए लिया गया है। मसलन आने वाले दिनों में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। पहले चरण में दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले हिस्से की मरम्मत की जा रही है। यानी दिल्ली से नोएडा की ओर आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे चरण में नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर सरफेसिंग का काम होगा।

रात में दोपहर के समय होगा मरम्मत का काम

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डीएनडी पर रात और दोपहर के समय करीब 11 घंटे तक काम किया जाएगा। दरअसल ट्रैफिक लोड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान दो लेन बंद रहेंगी, जिससे यातायात पर बड़ा असर पड़ेगा। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यातायात व्यवस्थित रहे और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

रोजाना गुजरते हैं चार से पांच लाख वाहन

जानकारी के अनुसार, नोएडा- दिल्ली के बीच डीएनडी फ्लाईवे से रोजाना चार से पांच लाख वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां जाम लगना आम बात है। मरम्मत कार्य शुरू होने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है। इस रूट देखकर ही निकलें। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे डीएनडी पर वाहनों का दबाव कम हो सके और जाम से राहत मिल सके।

Advertisment

प्रदूषण नियंत्रण प्रयास भी हो सकते हैं प्रभावित

बता दें कि दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सड़क मरम्मत कार्य प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों को भी प्रभावित कर सकता है। इसके बावजूद, सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम जारी रहेगा, फिलहाल ग्रैप- दो लागू है, लेकिन भविष्य में प्रदूषण और बढा तो ग्रैप- तीन लागू होने पर मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो सकता है।

noida news | delhi news | DND Flyway | traffic news | Noida- Delhi Traffic

Noida- Delhi Traffic traffic news DND Flyway delhi news noida news
Advertisment
Advertisment