ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल सेवा सुशासन को लेकर एक पत्रकार वार्ता दादरी ब्लॉक पर आयोजित की, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश में गाँवों से लेकर शहर तक विकास की जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्य किये जा रहें है। 24 मार्च से 14 अप्रैल तक सरकार की उपलब्धियों के साथ पार्टी स्थापना 6 अप्रैल दिवस और 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक निरन्तर कार्य करते हुए जनता के बीच जाएगी और उनके कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए हम सब कार्यकर्ता करेंगे।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने वार्ता में बताया कि देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार जन जन के लिये जन कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है, जिनको प्रदेश सरकार के मुखिया आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जन जन तक पहुँचाकर जन जन तक के कार्य कर रही है। सुशासन और विकास और रोज़गार देने में सबसे अग्रणी सरकार है इन 8 वर्षों में सरकार के द्वारा ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्वाण विश्व का सबसे भव्य महाकुंभ का आयोजन प्रदेश में सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था आत्म निर्भर होते हुए युवा शुल्क चिकित्सा शिक्षा के साथ बढ़ता उत्तर प्रदेश बनता हुआ उत्तम प्रदेश है।
प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल
जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल रहें। आज प्रदेश सेवा सुशासन और सुरक्षा और विकास के रहे है 2017 से पहले जनता भ्रष्टाचार अराजकता लूट अपहरण की घटनाओं से प्रदेश त्रस्त था। आज प्रदेश देश में विकास का ग्रोथ इंजन बनकर काम कर रहा है, आज गाँव नगर शहरों का विकास विश्व स्तरीय हाईवेज़ एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अपने ज़ेवर में बनकर लगभग तैयार है। ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, ज़िला मीडिया कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, पंकज रावल, अभिषेक कौशिक, भाजपा नेता, अरुण शर्मा, ओमकार भाटी, अखिलेश नागर, सिंगगा पंडित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां
सात सालों में अन्त्योदय से सर्वोदय
- आठ सालों में 2.62 करोड़ से अधिक इज्जत घर का निर्माण\
- कोरोना काल के बाद से 14.70 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन
- 1.86 करोड़ से अधिक उज्जवला कनेक्शन
- 2017 के अबतक 56 लाख से अधिक आवास
- यूपी के सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था
- उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स नाम के नए सुरक्षा बल का गठन
- यूपी-112 का रिस्पांस टाइम 7 मिनट 24 सेकेंड करना
- योगी सरकार में 222 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, 8118 घायल
- -महिलाओं की सुरक्षा
- -स्मार्ट सिटी और शहरों का विकास
- यूपी में 6 एक्सप्रेसवे संचालित, 11 पर चल रहा काम
- गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण
- देश का सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य
- भारत की कुल मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में 45 प्रतिशत योगदान
- -किसानों का सम्मान
- -स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल
- -गरीब परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क चिकित्सा सुरक्षा कवच
- 5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना