Advertisment

Noida News: शराब और गांजा तस्कर गिरफ्तार

Noida सेक्टर 113 थाना पुलिस एफएनजी कट पर्थला के पास से चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान बदायूं के उगैती गांव के राहुल गुप्ता के रूप में हुई।

author-image
Ajit Kumar Pandey
NOIDA POLICE
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता ।नोएडा में अलग-अलग जगह से पुलिस ने शराब और गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध शराब व गांजा बरामद किया। गांजा तस्कर बाइक से तस्करी कर रहा था। पुलिस दोनों तस्करों को गांजा व शराब उपलब्ध कराने वालों का पता करने में जुटी है।

सेक्टर 113 थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात को एफएनजी कट पर्थला के पास से चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बचकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान बदायूं के उगैती गांव के राहुल गुप्ता के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा सेक्टर 73 सर्फाबाद गांव में किराये पर रहता है। उसके पास से 1200 ग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद हुई। 

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

वह गांजे ले जाने के संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। उधर, सेक्टर 63 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कासगंज के म्याऊं गांव के सुरजीत के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा के छिजारसी कालोनी में किराये पर रहता है। पुलिस ने उससे अरूणाचल प्रदेश मार्का शराब के 106 पव्वे बरामद किए। पुलिस आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Noida | greater noida | Greater Noida Authority |

Greater Noida Authority greater noida Noida
Advertisment
Advertisment