Advertisment

Noida News: CRC SUBMILIS सोसाइटी में लैपर्ड से दहशत, DFO ने कहा "अफवाहों पर ध्यान न दे"

ग्रेटर नोएडा की CRC SUBMILIS सोसाइटी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लैपर्ड जैसा एक जंगली जीव दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने के आते ही सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया।

author-image
Mukesh Pandit
 leopard
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

ग्रेटर नोएडा की CRC SUBMILIS सोसाइटी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लैपर्ड जैसा एक जंगली जीव दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने के आते ही सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया। तत्काल पुलिस और फारेस्ट विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फारेस्ट रेंजर की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। इसके बाद जंगली जानवर के पैरों के निशान का अवलोकन किया गया। डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ये निशान लैपर्ड के नहीं बलकि जंगली बिल्ली के हो सकते है। ऐसे में अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। 

तेजी से फैल गई लेपर्ड की सूचना

Advertisment

दरअसल, सोसाइटी में लैपर्ड की सूचना तेजी से फैली। जिसके बाद वहां दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया। बाहर आना जाना बंद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेस्ट विभाग की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी के कॉमन एरिया से लेकर पार्क, पार्किंग और हर वो स्थान सर्च किया जहां लैपर्ड होने की आशंका थी। 

कुछ सेकेंड का ही वीडियो

जो वीडियो सामने आया वो महज कुछ सेंकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि लैपर्ड जैसा एक जानवर सोसाइटी की दीवार के पास है और अंदर आ रहा है। डीएफओ ने मामले की गंभीरता से देखा रेंजर द्वारा पग मार्क्स को देखा गया। वीडियो देखा गया। जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ये लैपर्ड नहीं बल्कि एक जंगली कैट है जो आसपास के जंगलों से सोसाइटी के पास आ गई। उन्होंने सोसाइटी के लोगों को आश्वत किया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह आराम से अपना रुटीन वर्क करे और अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment